Tuesday, July 30, 2019

एक पहल फाउंडेशन टीम द्वारा विद्या कुंड वृद्धा आश्रम हलवे व फल का वितरण

आज 30/07/2019 को एक पहल फाउंडेशन टीम द्वारा  Abhishek Singh Suryavanshi    की अध्यक्षता में विद्या कुंड स्थित वृद्धा आश्रम  में , भगवान संकट मोचन को भोग लगा कर, हलवा एवं फलो का वितरण हमारे माता पिता तुल्य बुजुर्गों में कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस कार्यक्रम में माननीय शिवम सिंह जी ,  Kuldeep Mishra   जी  Vishal Thakur   जी उपस्थित रहे ,

आश्रम का माहोल घर जैसा प्रतीत होता है , यहाँ की व्यवस्था एवं साफ सफाई व कर्मचारियों के व्यवहार ने टीम को प्रभावित किया, टीम द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारीगणों को साधुवाद दिया गया।




Thursday, July 25, 2019

कन्या पाठशाला सरायरासी में बच्चों में हुआ अध्धयन समाग्री का वितरण

एक पहल फाउंडेशन टीम द्वारा 23-07-2019 को कन्या पाठशाला सरायरासी में ठाकुर अभिषेक सिंह जी की अध्यक्षता में  बच्चों में अध्ययन सामग्री का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, इस दौरान हमे विद्यालय के अधयापक एवं अध्यापिकाओ का सहयोग प्राप्त हुआ।

ठाकुर अभिषेक सिंह जी द्वारा बच्चों को एक पहल फाउंडेशन के कार्यो के बारे में बताया गया , एवं सद आचरण के बारे में शिक्षा दी गयी। इस बीच माननीय शिवम सिंह जी हमारे बीच पहुँच कर इस कार्यक्रम के साक्षी बने।
बच्चों में अध्ययन समाग्री वितरित करते हुए ठाकुर अभिषेक सिंह एवं शिवम सिंह जी





इस कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापन में विशाल सिंह जी की भूमिका अहम रही।